फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव पर चर्चा : राष्ट्र की सुरक्षा और भ्रष्टाचार से नहीं होना चाहिए कोई समझौता

Mon, 08 Apr 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मतदान की तारीख नजदीक आते ही चुनावी चर्चाएं तेज होने लगी हैं। अधिवक्ता भी इसमें पीछे नहीं हैं। कलेक्ट्रेट बार में कई एडवोकेट दोपहर के समय चुनावी चर्चा कर रहे थे। कोई प्रत्याशी को लेकर तो कोई पार्टी के संबंध में बात कर रहा था। उनका कहना था कि अन्य मुद्दे अपनी जगह हैं लेकिन राष्ट्र की सुरक्षा और भ्रष्टाचार से समझौता नहीं होना चाहिए।अमर उजाला की टीम ने सवाल किया इस बार किन मुद्दों को लेकर मतदान करेंगे। इस पर राजीव यादव एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही विकास को भी ध्यान में रखेंगे। जिले को विकास की दरकार है, यहां ढंग के पार्क तक नहीं हैं। महेश पाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि जिले में शिक्षा के लिए तकनीकी विद्यालयों की जरूरत है। आवागमन के लिए संसाधनों का अभाव है। अधिवक्ता एमएल मिश्रा ने कहा कि जिले को विकास की काफी जरूरत है। इसको लेकर ही वोट दिया जाएगा।


उदयपाल सोलंकी ने कहा विकास यहां का प्रमुख मुद्दा है। सत्येंद्र सोलंकी ने कहा सबका साथ सबका विकास को ध्यान में रखकर मतदान किया जाएगा। प्रेम सिंह चौहान ने कहा जिले में बेरोजगारी प्रमुख मुद्दा है। यहां व्यापार के लिए संसाधन नहीं हैं। महंगाई चरम पर है और मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं। नरेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ ने कहा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन


सत्य प्रकाश दुबे ने कहा कि पहले जातिवाद हावी था। अब चुनाव में जातिगत विचारधारा कम हुई है। राजेंद्र पाल सिंह ने कहा, कोई नेता सही नहीं है। नोटा का प्रयोग करेंगे। रुपकिशोर का कहना था कि आम लोगों की दिक्कतों को कोई देखने वाला नहीं है। नोटा दबाया जाएगा। कपूर सिंह यादव ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ मतदान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें