अलीगंज क्षेत्र का रोडवेज बस स्टैंड पर खुला पड़ा मैनहॉल। संवाद
अलीगंज। कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड में सीवर लाइन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढों में गिरने पर हादसे की आशंका बनी हुई है। बस स्टैंड पर बाहर के यात्रियों का आना-जाना रहता है, देहात क्षेत्र के लोगों को भी गड्ढे होने की जानकारी नहीं है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अनुमान नहीं होता है। इससे इसमें बच्चों के गिरने पर उनकी जान जा सकती है। लोगों ने बस स्टैंड के गहरे गड्ढे भरे जाने की मांग की है। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने कहा बस स्टैंड में सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे भरे जाने को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा गया है। संवाद