राजा का रामपुर के बिल्सड़ पवायां में घर में चोरी होने के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पछायां में बंद पड़े एक मकान से चोर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। गृहस्वामी प्रभादेवी ने बताया वह दो माह से बाहर थीं जिससे मकान बंद था। चोर मकान के मुख्य दरवाजे सहित दो कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखी अलमारी को खंगालकर लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। परिजन ने मकान का मुख्य दरवाजा खुला होने पर शंका होने पर अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे देख अचरज में पड़ गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। संवाद