फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नर्सिंग होम में डेंगू मरीजों की भरमार, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में महज चार

Mon, 07 Aug 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। इन दिनों बुखार से शहर से लेकर गांव तक लोग पीड़ित हैं। मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जहां उनके प्लेटलेट्स कम आ रहे हैं। एलाइजा की जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है। वहीं दिल्ली से जो क्षेत्रीय लोग बुखार से ग्रसित आ रहे हैं, उनको कार्ड से डेंगू आने पर नर्सिंग होम में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। ऐसे में विभिन्न नर्सिंग होम में तो डेंगू मरीजों की भरमार है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में डेंगू के चार ही मरीज हैं।
विज्ञापन



जिले के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली सहित दूसरे जिलों में रहकर काम करते हैं। इन दिनों बुखार का प्रकोप जारी है। ऐसे में दिल्ली सहित अन्य जनपदों में काम पर गए लोग बुखार के कारण घर आ गए। यहां पैथोलॉजी पर कार्ड से डेंगू की जांच कराई जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह मरीज शहर के नर्सिंग होम में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। जबकि मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन फिजीशियन कक्ष से लेकर बाल रोग विभाग में 160 से 170 मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। फिजीशियन कक्ष में डॉ. कुलदीप ने बताया सोमवार को उन्होंने 134 बुखार पीड़ितों का उपचार किया। इस दौरान जांच में 38 बुखार पीड़ितों के प्लेट लेट्स कम आए। जबकि बाल रोग विभाग में डॉ. पारस द्वारा बच्चों का उपचार किया जा रहा था। यहां 43 बच्चे बुखार से ग्रसित पहुंचे।



केस एक
सकीट क्षेत्र के गांव वाहिदपुरबीबी निवासी एक युवक हरियाणा के गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसे वहां बुखार आने लगा। वह घर चला आया और सकीट सहित शहर में चिकित्सक को दिखाकर उपचार कराया। फायदा न मिलने पर आगरा गया, वहां डेंगू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई।
विज्ञापन




केस दो
शहर के नगला पाेता निवासी एक युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसे वहां बुखार आने लगा। दवा ली लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। तीन दिन पहले वह एटा वापस आया और शहर के एक नर्सिंग होम में उपचार के लिए परिजन ले गए। वहां उसकी डेंगू कार्ड से जांच हुई रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया।


प्लेटलेट्स कम होना डेंगू नहीं कहलाता है। डेंगू की पुष्टि एलाइजा जांच में होती है। कार्ड से जो व्यक्ति पॉजिटिव आता है उसके बाद उसका डेंगू एलाइजा कराया जाता है। जिले में अभी तक 11 मलेरिया सहित चार डेंगू पॉजिटिव आए हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम गांव-गांव जाकर कैंप लगा रही है। - डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें