फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
चोरी खुलासा में गिरफ्तार चोर और एएसपी श्वेताभ पांडेय। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची और पिलुआ क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तारकर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 24,700 रुपये, 66 पैकेट पान मसाला, 12 पैकेट सिगरेट, 82 पैकेट तंबाकू और घटना में प्रयोग सब्बल व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन

चोरी का खुलासा करते हुए एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला मुही निवासी अर्जुन उर्फ घंटूरा, मनोज और शीलेंद्र के रूप में हुई है। ये सभी संगठित गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। तीनों को कासगंज सीमा से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
बताया कि स्वाट, सर्विलांस और मिरहची थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। जनवरी से मार्च के बीच इन आरोपियों ने सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। वहीं गिरोह से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा है जो चोरी का सामान खरीदता था। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें