फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 10 दिन बाद भी सराफ की दुकान से चोरी का खुलासा नहीं

Mon, 25 Nov 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। कस्बे में सराफ की दुकान के ताले तोड़कर हुई चोरी का 10 दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। अब तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग सका है। व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

16 नवंबर की रात नगर के मुख्य बाजार स्थित मदन गुप्ता की बर्तन एवं सराफा की दुकान में अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते से जीना के गेट के ताले तोड़कर नकदी सहित लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। साथ ही सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए तथा डीवीआर भी साथ ले गए। पूर्व विधायक अजय यादव से मिलकर व्यापारियों ने थाना प्रभारी से चोरी का जल्द खुलासा कराने की बात मांग की थी, लेकिन अभी तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है।
पीड़ित मदन गुप्ता का कहना है घटना का खुलासा कराने के लिए एसएसपी के दर पर गुहार लगाएंगे। अगर खुलासा नही हुआ तो पुलिस से सुरक्षा को लेकर लोगों का भरोसा उठ जाएगा। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें