मिरहची में हुई किराने की दुकान से चोरी की जांच करती पुलिस और देखते लोग ।संवाद
- फोटो : ETAH
मिरहची। थाना क्षेत्र स्थित किराने की दुकान पर धावा बोलकर चोराें ने शुक्रवार रात हजारों रुपये की नकदी सहित दो लाख रुपये का सामान चोरी लिया। पीड़ित ने तहरीर दी है।
मिरहची के पूर्व प्रधान राजेश कुमार उर्फ बॉबी साहू के भाई सुभाष साहू की सचिन किराना के नाम से थोक की दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने लोहे की रॉड की मदद से दुकान का शटर तोड़कर प्रवेश कर लिया और लाखों रुपये के माल समेत दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
शटर टूटा देखकर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी सुभाष साहू को दी। जानकारी पर सुभाष मौके पर पहुंच गए। सुभाष के अनुसार , दो लाख की चोरी का अनुमान है। सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।