फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पीएचसी में एएनएम के आवास में चोरी, दंपती को क्लोरोफॉर्म सुंघाकर बेहोश करने का आरोप

Tue, 11 Aug 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार शाम करीब आठ बजे पीएचसी में तैनात एएनएम के आवास में चोरी हो गई। एएनएम और पति ने आरोप लगाया कि चोरों ने उन्हें क्लोरोफॉर्म जैसा पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और इसके बाद दो मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये नकद, पैन कार्ड और आधार कार्ड चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


पीएचसी में तैनात एएनएम सपना अपने पति के साथ परिसर में बने आवास में रहती हैं। थाना प्रभारी विदेश राठी पुलिस टीम के साथ पीएचसी परिसर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि रंजन यादव ने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और रात में सुरक्षा के लिए दो होमगार्ड तैनात किए जाने की मांग की है। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि चोरी गए मोबाइल का बिल मांगा गया है। मोबाइल को फिलहाल सर्विलांस पर लगवा दिया गया है। तहरीर मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें