सोमवार रात युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को दफना दिया।
कोतवाली नगर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी नन्ने (35) पुत्र आसाराम ने सोमवार रात खुद का कमरे में बंदकर फांसी लगा ली। सुबह काफी देरबाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवारीजनों को चिंता हुई और खिड़की से झांककर देखा तो नन्ने का शव कुंदा पर लटका मिला। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को दफना दिया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नन्ने ने किसी से पैसा लिया था जिसे चुका न पाने के कारण यह कदम उठाया है, जबकि घरवाले कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की उसे कोई जानकारी नहीं है।