फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Sun, 07 Sep 2025 06:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला अंबेडकरनगर में सुबोध चंद्र ने शनिवार रात घर के कमरे में फंदा लगा लिया। छोटे भाई ने पड़ोस में रह रहे चाचा को सूचना दी। घर पहुंचे चचेरे भाई सुरजीत ने उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी सुबोध चंद्र (22) बिजली मिस्त्री का काम करता था। लंबे समय से शराब का आदी था। चाचा राहुल ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि सुबोध तीन भाई हैं। सबसे बड़ा भाई अपने परिवार के साथ 6 माह से अपनी ससुराल में रह रहा है। सुबोध और उसका छोटा भाई भोला यहां रह रहे थे। किसी से उसका कोई विवाद भी नहीं हुआ। सुबोध शराब पीने का आदी हो गया था। घर वालों के अनुसार आत्महत्या का कारण उन्हें भी पता नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें