फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दवा लेने आई महिला चक्कर खाकर गिरी

Tue, 28 May 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भीषण गर्मी के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्ग परेशान हैं। लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग रही है। लोगों को पर्चा बनवाने के लिए एक-एक घंटे लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। मंगलवार को एक महिला पर्चा बनवाने के बाद चिकित्सक को दिखाने जा रही थी। इस दौरान चक्कर खाकर गिर पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने पानी के छींटे मारे तब उसे होश आया।
विज्ञापन

मंगलवार को जैसे ही मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर खुला मरीजों की भीड़ पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर जा पहुंची। सुबह 11 बजे तक लाइन काफी लंबी हो गई। लाइन में लगे मरीजों ने बताया 45 से 50 मिनट तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा था।
गांव हथौड़ा निवासी सरिता अपनी बेटी को उपचार के लिए लेकर आई थीं। पर्चा बनवाने के बाद वह अस्थि रोग विभाग में उसको दिखाने जा रही थीं, अचानक गैलरी में चक्कर खाकर गिर गईं।
विज्ञापन

साथ आए परिजन सहित वहां मरीजों व तीमारदारों ने पानी की छींटे मारे। बाद में उसे बेंच पर लिटाया। करीब 15 मिनट बाद सरिता उठकर बैठ पाई।
बताया कि गर्मी लग गई थी, इससे दिक्कत हो गई। वहीं मेडिसन विभाग में 345 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकाें ने बताया कि उल्टी के साथ पेट दर्द व डायरिया के मरीज अधिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें