फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकूलर रोड का होगा चौड़ीकरण

Thu, 11 Jun 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि नगर के बीच से भरतपुर-पीलीभीत मार्ग गुजरता है। नगर की आबादी का क्षेत्र होने के कारण यह मार्ग बेहद सकरा है। पीडब्लूडी की 20 मीटर चौड़ी जमीन सरकूलर रोड पर है। लेकिन मौजूदा समय में सड़क और पटरी के हिस्से को छोड़कर पूरे मार्ग पर बहुमंजिली निर्माण है। कई धार्मिक स्थान भी इस मार्ग के किनारे हैं। इस स्थिति को देखते हुए पूर्व में सड़क निर्माण का काम लटका हुआ था। लेकिन अब सरकार फिर से सक्रिय हुई है।
विज्ञापन


शासन के निर्देशों पर लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार करके भेज दिया है। एटा जिले की सीमा से बदांयू की सीमा तक सड़क का चौड़ीकरण होगा। निर्माण की सूचना से सरकूलर रोड के दुकानदारों और घरों में रहने वाले लोगों के बीच खलबली मची हुई है। यदि सड़क का निर्माण होगा तो किनारे के निर्माणों को हटाया जाएगा। इसके लिए पीडब्लूडी ने पूर्व में कई बार भवनों का चिह्नीकरण भी किया। निर्माण विभाग ने इस रोड पर कई निर्माण कार्यों को भी रोका है।

लोक निर्माण विभाग से अधिशाषी अभियंता सीपी सिंह का कहना है कि विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप सड़क के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की 20 मीटर चौड़ी भूमि पर सड़क का चौड़ीकरण होगा।
विज्ञापन



सरकूल रोड पर हर समय रहता जाम
कासगंज (ब्यूरो)। सरकूलर रोड के सकरे होने के कारण हर समय जाम के हालात रहते हैं। हर कोई जाम की समस्या से परेशान हैं। स्नान पर्व या अन्य पर्वों पर वाहनों का दवाब बढ़ने पर समस्या और विकराल हो जाती है। प्रशासन भी जाम की समस्या का समाधान खोज रहा हैं। इसके चलते सरकूलर रोड के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को तेजी मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें