फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में नहीं दिखा रास्ता, बंबा में गिरी कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/अवागढ़। पड़ोसी जनपद हाथरस बरात में गई एक कार घने कोहरे के चलते रास्ता न दिखने पर बंबा में गिर गई। इसमें कार सवार एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मरने वाला व्यक्ति दूल्हे का रिश्ते का भाई था। हादसे के चलते विवाह समारोह और इसकी खुशियों में खलल पड़ गया।
विज्ञापन

यहां मेडिकल कॉलेज में घायल दिनेश निवासी गांव नावली थाना अवागढ़ ने बताया कि परिवार के अविनाश की बरात बृहस्पतिवार शाम जिला हाथरस के गांव सलेमपुर गई थी। बरात चढ़ने के बाद हम सात लोग स्कार्पियो कार से वापस आने के लिए निकले। रात करीब 11 बजे सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला विजन के पास अचानक कोहरा घना हो गया और कुछ भी दिखना बंद हो गया। इसी बीच कार सड़क की पटरी से उतरकर बंबा में गिरकर पलट गई। इसमें रामऔतार (50) की मौत हो गई।
परिवार के कुलदीप ने बताया कि अविनाश के रामऔतार रिश्ते के भाई थे। जैसे ही सूचना कार्यक्रम में पहुंची तो विवाह की रस्में औपचारिक रूप से पूरी की र्गइं। अधिकांश लोग एटा आ गए। पहले सोचा गया कि अंतिम संस्कार के बाद ही बहू की विदा कराई जाए, लेकिन पोस्टमार्टम में देरी की वजह से दोपहर करीब 1.30 बजे बहू को लेकर गांव में पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शाम के समय अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें