प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर ब्लाक सभागार में रोजगार सेवकों ने कलम बंद हड़ताल की। रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देती तो वे अपने आंदोलन को उग्र बनाएंगे।
ब्लाक अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सपा सरकार ने 2012 में चुनाव के समय रोजगार सेवकों को नियमित करने का वायदा किया था। सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के बाद भी यह वायदा अभी तक वायदा अभी तक पूरा नहीं हुआ। रोजगार सेवकों को तीन वर्षों से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने से रोजगार सेवक आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहित कुमार मिश्रा ने कहा कि रोजगार सेवकों की समस्या पर सरकार का ध्यान नहीं है। यदि सरकार ने शीघ्र ही उनकी समस्याओं पर विचार नहीं किया तो सरकार को 2017 के चुनाव में मुंह की खानी पड़ सकती है। रोजगार सेवकों ने साफ किया कि यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तो वह अपने आंदोलन को जारी रखेंगे। आगे भी कलमबंद हड़ताल कर कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान मोहित कुमार, प्रदीप कुमार, दुर्गेश कुमार, सुखवीर सिंह, राजेनद्र सिंह, मनेाज कुमार, रवि कुमार, प्रेमवती, सुशीला, चन्द्रशेखर, दिव्या लोधी, मंजू रानी, रामकुमार उपाध्याय, उमेश कुमार, राहत उल्ला, शकील अहमद, वारिस खां सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे।