फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत पर जिलाध्यक्ष का किया जोशीला स्वागत

Tue, 03 Nov 2015 06:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा के पार्टी के मुखिया नेता जी मुलायम सिंह यादव करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उनकी पार्टी का प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगा। पार्टी प्रत्याशी की जीत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने जिले में सर्वाधिक सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की जीत पर मतदाताओं का आभार जताया और शुभ कामनाएं दी।
इस मौके पर पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि जिले में समाजवादी पार्टी का लगातार जनाधार बढ़ा है और और बढ़ रहा है। जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के चुनावों से यह स्पष्ट हो गया हैं कि 2017 के चुनावों में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
भारतीय जनता पार्टी एवं बहुल समाज पार्टी के जनाधार में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की समर्थित प्रत्याशियों ने पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ा और उसका परिणाम विजय के रुप में सामने आया। पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने उन्हें जीत का श्रेय भी दिया। गौर तलब हो कि जिला पंचायत के चुनाव में उनकी पत्नी सीमा यादव, पुत्री वसु यादव, भांजा संजीव यादव ने चुनाव जीता हैं।
वहीं उनके यहा कार्यरत कर्मी की पत्नी भी भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी चुनाव जीता है। जिला पंचायत चुनाव में परिवार के सभी प्रत्याशियों के जीतने पर कार्यालय पर खुशी का आलम देखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें