फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की बारिश से करोड़ों की क्षति

Sat, 31 Jan 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में हुई दो दिन की बरसात से सड़कों की हालत खराब हो गई है। पेचमेकिंग पर खर्च किए गए करोड़ों रुपये भी पानी में बह गए। सड़कों पर फिर से गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। लोगों का चलना दुश्वार हो रहा है। वहीं, उड़ती धूल बीमारियों को न्यौता दे रही है। सबसे ज्यादा हालत खराब एटा से शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड व सिकंदराराऊ रोड की है।
विज्ञापन



बरसात के बाद संबंधित विभागों ने जर्जर पड़ी सड़कों की हालत सुधारने के लिए पेचमेकिंग का कार्य शुरू कराया था, जिसमें विभागों की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन हाल ही में हुई लगातार दो दिन की बरसात से पेचमेकिंग कार्य की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। अब यदि आगे और बरसात हुई तो गत वर्ष की तरह एक बार फिर बदहाल सड़कों से गुजरना पड़ेगा।


बरसात से पहले इन मार्गों की हालत सही थी। इसलिए वाहन भी खूब फर्राटे मार रहे थे, लेकिन एक बार फिर सड़क उखड़ने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगना शुरू हो गए हैं। जीटी रोड के सही होने के बाद व्यापारियों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी। इसका कारण था कि जीटी रोड की दशा सुधारने से ट्रांसपोर्ट बहाल हो गया था, लेकिन फिर से जीटी रोड उखड़ना शुरू हो गया है। दूसरी ओर एटा शिकोहाबाद रोड पर केवल गड्ढे ही नहीं हो रहे धूल उड़ने से पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है। इससे लोग श्वांस आदि बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन





अलीगढ़ से बेवर तक जीटी रोड की हालत सुधारने के लिए नेशनल हाईवे विभाग ने 20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। विभाग के पास अभी कुछ धनराशि शेष बची हुई है, बरसात से उखड़े हुए रोड को जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
- राजीव अग्रवाल, प्रबंधक नेशनल विभाग अलीगढ़ क्षेत्र।  




एटा से कानपुर फोर लाइन के लिए बन रहा प्रस्ताव
अलीगढ़ से कानपुर तक जाने वाले जीटी रोड के एक बार फिर से फोर लाइन होने की उम्मीदें जगी है। इसके लिए नेशनल हाईवे विभाग एक बार फिर से प्रस्ताव बना रहा है। बता दें कि पहले अलीगढ़ से कानपुर तक फोर लाइन प्रस्तावित था, लेकिन केंद्र व राज्य सरकार की आपसी तकरार की वजह से यह इसका काम रुक गया था। केंद्र में बनी नई सरकार ने नेशनल हाईवे विभाग से इसके लिए अब दुबारा से प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। अलीगढ़ से कानपुर की दूरी 260 किमी है। इसके बनने के बाद एटा को भी विशेष लाभ मिलेगा। नेशनल हाईवे अलीगढ़ क्षेत्र के प्रबंधक राजीव अग्रवाल ने बताया कि जीटी रोड का एक बार फिर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहे इस प्रस्ताव को केंद्र को सौंपेगा। इसके बाद स्वीकृति मिलने के बाद जीटी रोड पर फोर लाइन का काम शुरू हो पाएगा। बता दें कि क्षेत्रीय लोग जीटी रोड को फोर लाइन बनाने के लिए पिछले काफी समय से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें