एटा। कोतवाली देहात में एक व्यक्ति ने दुर्योधन निवासी खेरिया खुर्द के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में लिखा है कि 13 मई को आरोपी दुर्योधन ने 14 वर्षीय भाई को खेत में ले जाकर कुकर्म किया।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी दुर्योधन भाई को मोबाइल फोन में वीडियो दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। गांव से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। काफी देर बाद भाई रोता हुआ घर पर आया और अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी।
जिसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद