फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस को नहीं दी सूचना

Thu, 25 May 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर बुधवार की शाम करीब 5 बजे जान दे दी। लेकिन परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार किशोरी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके साथ करीब एक सप्ताह पहले मां ने घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद युवक के परिजन से शिकायत की तो उन्होंने युवक को बाहर भेज दिया। दो दिन पहले युवक फिर गांव में आ गया। किशोरी के पिता हरियाणा में मजदूरी करते हैं। मां घर पर अन्य बच्चों के साथ रहती है।

बताया गया कि बुधवार की शाम किशोरी घर पर फंदे पर लटक गई। बड़ी बहन ने फंदे से लटकते देखा तो नीचे उतार लिया और परिजन को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि मां द्वारा आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने अथवा प्रेमी से दूर होने की वजह से युवती ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार लड़के पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया गया और बुधवार को रातभर पंचायत भी होती रही। कोई बात नहीं बनने तक पुलिस को सूचना नहीं दी। बाद में किसी ने 112 पर कॉल करके पुलिस को किशोरी के खुदकुशी करने की सूचना दे दी। तब शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के आत्महत्या करने की कोई सूचना परिजनों ने नहीं दी थी। प्रेम प्रसंग का मामला बताया गया है, हालांकि ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। गहराई से जांच की जा रही है।



भाई बोला की गई है हत्या
किशोरी की मौत के मामले में भाई का आरोप है कि बहन की हत्या करके शव को पंखे के कुंंडे पर धोती से लटकाया गया है। गांव के ही अखिलेश ने बहन को सोमवार शाम को पकड़ा था। बहन ने इसका विरोध किया था। जबकि इससे पहले भी वह घर में घुस आया था। बुधवार की शाम को घर पर कोई नहीं था। बड़ी बहन बबली खेतों से चारा लेने गई थी। मां भी भैंसों को खेत पर ले गई थी। तभी मौका पाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें