राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पछायां में मौसम में हो रहे तेजी से बदलाव पर बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या दिनों दिन तेजी से बढ़ रही है। बीमारी को नियंत्रण करने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंची। टीम ने पहुंचकर गांव के 84 मरीजों का परीक्षण कर दवा का वितरण किया। परीक्षण में सबसे अधिक मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार, बदन दर्द और चर्म रोग से संबंधित मिले। डॉ. शिवम यादव ने कहा घर में और आसपास सफाई रखें, बदलते मौसम में बुखार के लक्षण दिखने पर अनदेखा न करें। टीम में ललित कुमार, रोहित कुमार, अनिल कुमार मौजूद रहे। संवाद