फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: साइबर ठगी में टीम ने वापस कराए 40 हजार

Wed, 28 Jan 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच थाना साइबर क्राइम टीम की सक्रियता सामने आई। साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को टीम ने 40 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई। इसके बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सीओ साइबर क्राइम संजय सिंह ने बताया कि मलावन थाना क्षेत्र के गांव सौंहार निवासी वीरेश सिंह ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें लिखा कि 23 जनवरी को साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से चार बार में कुल 60 हजार रुपये के फ्लिपकार्ट डिजिटल कार्ड खरीद लिए थे।
साइबर क्राइम टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज की। संबंधित बैंक को ई-मेल भेजकर बैंक नोडल अधिकारी से बातचीत की। क्रेडिट कार्ड से खरीदे गए डिजिटल कार्ड निरस्त कराए। इससे पीड़ित के खाते में 60 हजार में से 40 हजार रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक रिफंड कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें