अवागढ़। मोहल्ला सिंघाड़ियान में शनिवार को बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में प्लास्टिक की पन्नी बीनने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने एक पक्ष राहुल बाल्मीकि की तहरीर पर अजय, विकास, गौरव, सौरभ बाल्मीकि आदि पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं दूसरा पक्ष नगर पंचायत के सफाईकर्मियों से जुड़ा होने पर सोमवार से हड़ताल पर चला गया। मंगलवार को दूसरे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर रहे। इसके कारण नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। दूसरे पक्ष के अजय, विकास, गौरव, सौरव बाल्मीकि का कहना है कि पुलिस उनकी जब तक रिपोर्ट नहीं लिखेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह का कहना है कि जब दूसरे पक्ष द्वारा अभी तक थाने पर कोई तहरीर ही नहीं दी गई है तो उनकी रिपोर्ट कहां से दर्ज हो जाए। संवाद