एटा। शिक्षक दिवस के अवसर पर एडेड विद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध विरोध जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री को मांगो को लेकर ज्ञापन भेजा। शिक्षकों द्वारा चार मांगे प्रमुखता से रखी गईं और नारेबाजी की गई।
मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर एडेड विद्यालयों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध नारेबाजी की। कहा कि धारा 12,18 व 21 को बहाल किया जाए। इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं शिक्षक एकता जिंदाबाद की नारे लगाए गए। वहीं शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा है। कहाकि अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो शिक्षक कठोर निर्णय लेने को मजबूर होंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह, सत्यवीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्रा, शैलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।