फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में स्थापित होगी कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा

Sun, 24 Jan 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर जयंती रविवार को आर्य समाज मंदिर में मनाई गई। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी रहे। सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में समिति ने होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रिटायर्ड बीडीओ सोवरन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

 
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ सभी वर्ग के लिए अहम योगदान दिया है। उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकते है। शहर में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर ज्ञानपाल सविता , कृपाशंकर सविता ,नरेन्द्र श्रीवास्तव ,अर्जुन सविता,मुकेश सविता आदि ने भी संबोधित किया।
सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में हाईस्कूल के अभिषेक ,शिवानी सुधा, इंटर की कीर्ति, शिवानी श्रीवास्तव, मुस्कान सहित कई बच्चाें को प्रतीक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सचिव सतीश माधौरिया ने बताया कि समिति समाज के उत्थान के लिए कार्य करती है। संस्थापक शीलेन्द्र कुमार सवितांश जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सविता ने कहा कि समिति जरूरतमंदो की मदद के लिए तैयारी रहती है। विक्रांत माधौरिया ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज हित में कई कार्य किए। इस दौरान सोबरन सिंह, कैलाश सविता, उपाध्यक्ष गुड्डू त्रिदेव सविता ने कहा कि समाज को एकजुट होकर रहना चाहिए। कार्यक्रम में देवकी नंदन, यज्ञदेव सविता रामरतन सिंह ,बृजेश सविता, राजकुमार सविता ,रामकिशन माथुर डा. विनोद, संजीव कुमार, गंगासिंह, अमोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें