फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रेमिका से लाए तमंचा से मारी थी पुत्र को गोली, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त मे पुत्र को गोली मारने का आरोपी बाप देवेश। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने सौतेले पुत्र को गोली मारकर घायल करने वाले पिता को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी प्रेमिका से तमंचा और कारतूस लेकर आया था। पराग डेरी के पास काशीराम कॉलोनी में शनिवार की दोपहर देवेश ने पुत्र कपिल को गोली मारी थी। घायल की मां डौली ने देवेश के खिलाफ शनिवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने रविवार सुबह करीब 11 बजे मंडी गेट के सामने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नरौरा डिपो में परिचालक था। तभी डौली के पिता ने शादी की थी। डौली की पहली शादी शिव कुमार निवासी भैयनपुर थाना शिकारपुर बुलंदशहर के साथ हुई थी। वह शराब पीने का आदी था और डौली की मारपीट करता था। कपिल उसका ही पुत्र है।
पुलिस ने बताया कि शादी से पहले देवेश का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कद-काठी में छोटा होने की वजह से सुरक्षा के लिहाज से युवती ने उसे तमंचा दिया था। जिसे साथ रखता चलता था। देवेश ने कहा कि कपिल को कभी सौतेला नहीं माना। लेकिन उसके मन में क्या चल रहा था, अब तक नहीं समझ पाया। साले संतोष का दिल्ली स्थित मोहल्ला जौहरीपुरी में प्लॉट को पांच लाख रुपये में गिरवी रखा था।
विज्ञापन

इसके कागजात नवरात्रि में हवन-पूजन पर घर आए कपिल ने चोरी से निकाल कर अपने मामा को दे दिए। तभी से वह काफी परेशान था। इसको लेकर ही शनिवार को नोकझोक हुई और तमंचे से गोली चला दी। बताया कि अपने बचाव में सात गोलियां हवा में चलाईं और वहां से निकल गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। घायल की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें