फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने पुलिस लाइन में फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड के पीछे एक पेड़ पर बुधवार तड़के सिपाही का शव फंदे पर लटका देख हड़कंप मच गया। सिपाही बुलंदशहर का रहने वाला था और उसकी पत्नी और ससुराल वालों से अनबन चल रही थी। तनाव के चलते आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव जलालपुर करीरा निवासी सचिन कुमार (30) पुत्र ओमकार सिंह ने पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस लाइन में बुधवार सुबह पुलिसकर्मी टहलने पहुंचे तो शव पेड़ पर लटका देखा। सूचना पर एसएसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी राजकुमार, सीओ सदर इरफान नासिर खान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुभाष बाबू, आरआई हरपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। बुलंदशहर से पहुंचे परिजनों ने बताया कि सचिन शराब पीने का आदी हो गया था जिसकी वजह से आए दिन झगड़ा करता था। पत्नी शराब पीने से मना करती थी। ऐसे में दोनों के बीच तनाव रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें