फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में बेटी का जन्म होते ही खिल उठी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एंबुलेंस में शनिवार को महिला ने बेटी को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

ग्राम ऐठपुरा निवासी मुस्कान को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। जब एंबुलेंस महिला को लेकर नदरई स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी तभी महिला की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

इसके बाद ईएमटी मुनिंद्र कुमार, चालक सतीश ने आशा पिंकी की मदद से प्रसव कराया। महिला ने दोपहर 1:40 बजे पर एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा बच्चा दोनों को नदरई स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करा दिया। प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे ने बताया कि जच्चा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें