फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मार्ग जर्जर, राहगीरों को उठानी पड़ रही मुसीबत

Tue, 28 Jan 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सकीट में जर्जर महाराजपुर-उदयपुर मार्ग। - फोटो : सकीट में जर्जर महाराजपुर-उदयपुर मार्ग।
विज्ञापन
सकीट। सकीट-चपरई मार्ग से उम्मेदपुर विद्यालय के पास से रिजोर क्षेत्र के महाराजपुर, उदयपुर से लिए जुड़ने वाला मार्ग वर्षों से जर्जर बना हुआ है। लोगों को यहां से आवागमन करने में मुसीबत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मार्ग से जुड़ने वाले गांव वीवीपुर, महाराजपुर, उदयपुर, कदमपुर आदि ग्रामवासियों ने कई बार मरम्मत के लिए आवाज उठाई लेकिन अब तक मार्ग सही नहीं कराया गया है। राहगीरों को सकीट-चपरई मार्ग से महाराजपुर उदयपुर तक करीब 600 मीटर की दूरी तय करने में ऐसा लगता है कि कई किलोमीटर की दूरी तय कर ली हो। बारिश के समय यहां जलभराव भी हो जाता है। ऐसे में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
गांव के अतुल यादव ने बताया कि वर्षों से मार्ग जर्जर बना हुआ है। इस पर चलने में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। अमित कुमार ने बताया कि सड़क बनवाने के लिए कई बार आवाज उठाई और शिकायतें कीं। अब तक किसी विभाग द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। ग्राम प्रधान सुदामा देवी ने बताया कि मार्ग की नापतोल हो चुकी है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि मार्ग जल्द से जल्द सही कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें