फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: क्रांतिकारियों ने अपने बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को दी दिशा

Sun, 23 Mar 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने रविवार को जीटी रोड स्थित शहीद पार्क में शहीद दिवस पर सभा की। सरदार भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने कहा कि क्रांतिकारियों ने अपने बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को दी दिशा।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिला सचिव मुन्नालाल तथा संचालन राधेश्याम ने किया। प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा कि शहीद दिवस देश के उन वीर सपूतों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि भगत सिंह ने अपना जीवन कम उम्र में देश पर कुर्बान कर दिया। उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। राजाराम यादव, अनिल कुमार यादव, केपी सिंह, मनोज मिश्रा, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें