फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने आग बुझाकर ईंट-भट्ठा कराया बंद

Mon, 05 Jan 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव राई में संचालित ईंट भट्ठे की आग बुझाते दमकल गर्मी। संवाद - फोटो : टूंडला के उसायनी में होटल सील करती पुलिस पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
अलीगंज। तहसील क्षेत्र के राई गांव स्थित खाटू श्याम ईंट-भट्ठे पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने सोमवार को कार्रवाई की। ईंट पथाई के लिए जलती आग को दमकल की गाड़ी से बुझाया और संचालन पूरी तरह बंद करा दिया। इससे पहले शुक्रवार को खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए यहां बुल्डोजर और मिक्सर मशीन सीज करते हुए ईंट पथाई का काम बंद कराया था।
विज्ञापन


मंडलायुक्त अलीगढ़ संगीता सिंह ने अवैध रूप से संचालित ईंट-भट्ठे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम को भेजा। जांच में मिला कि भट्ठे की एनओसी जुलाई 2025 में समाप्त हो चुकी थी। नई एनओसी के लिए बिना कार्रवाई किए अवैध रूप से भट्ठे का संचालन किया जा रहा था। पर्यावरण नियमों के उल्लघंन पर टीम ने फायर ब्रिगेड टीम बुलाकर भट्ठे की आग को बुझाते हुए संचालन पूरी तरह बंद करा दिया।

दो दिन पहले शुक्रवार को खनन टीम ने पहुंचकर रॉयल्टी जमा न करने और लगातार खनन करने पर बुल्डोजर एवं मिक्सर मशीन को सीज करते हुए अलीगंज कोतवाली में खड़ा कराते हुए ईंट की पथाई पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण विभाग के जेई अभिषेक सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के खनन किए जाने और प्रदूषण फैलाने की शिकायत पर मंडलायुक्त ने जांच के आदेश दिए थे। एनओसी के बिना ईंट भट्ठे का संचालन मिलने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें