फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सक्षम-मयंक और श्रेष्ठा-श्रद्धा की जोड़ी जीती

Tue, 13 Jan 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत युवा कल्याण विभाग
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से यह कार्यक्रम कराया गया। सक्षम-मयंक और श्रेष्ठा-श्रद्धा की जोड़ी विजयी रहीं।
बालक वर्ग में सक्षम और मयंक की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। बालिका वर्ग में श्रेष्ठा और श्रद्धा की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवक मंगल दल दलेलपुर, धनिगा, महिला मंगल दल मेहनी शोरा व धनिगा के सदस्यों को भी प्रमाणपत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी सलोनी गर्ग, उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनीष कुमार, सुमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें