फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी

Fri, 25 Sep 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में शुक्रवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक करीब 800 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों को लेकर उपचार कराया। इनमें सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार से पीड़ित मिले। कुछ मरीजों में मलेरिया और डेंगू जैसे लक्षण भी पाए गए हैं। चिकित्सकों ने ऐसे मरीजों की जांच कराई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सामान्य वार्ड में कासगंज के अशोक नगर निवासी अंजू (42) को भर्ती किया गया। उनके पति तालेवर सिंह ने बताया कि अंजू को दो दिन पहले बुखार आया था। निजी क्लीनिक पर उपचार कराने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद निजी पैथोलॉजी लैब में डेंगू की जांच कराई गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती कर दोबारा डेंगू की जांच कराई है।
चिकित्सकों के अनुसार दूसरी जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में शुक्रवार को कुल 60 मरीज भर्ती थे। इनमें अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित बताए गए। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में फिजिशियन डॉ. पुष्कर ने बताया कि मौसम बदलने के कारण वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उपचार लेने वाले मरीजों की जांच के दौरान मलेरिया और डेंगू के लक्षण भी सामने आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें