फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निशुल्क सर्जरी की वजह से बढ़ गए दो गुना मरीज

Sun, 08 Feb 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में मरीजों की काफी भीड़ लग रही है। यहां मरीजों को ऑपरेशन के लिए एक माह तक की तारीख दी जा रही है। पिछले माह के मुताबिक ओपीडी भी दोगुना बढ़ चुकी है। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में पिछले माह की अपेक्षा दोगुने मरीज पहुंच रहे हैं। यहां पिछले माह 70 मरीजों की ओपीडी होती थी। वर्तमान में 150 से अधिक मरीजों की ओपीडी की जा रही है। यहां फिस्टुला, पित्त और पेशाब की थैली में पथरी, हार्निया, हाइड्रोसील, अपेंडिक्स, बवासीर और फिशर जैसी गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन किए जाते हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से उन्हें एक माह बाद तक की ऑपरेशन की तिथि दी जा रही है। पहले 5 से 6 दिन में ही ऑपरेशन कर दिया जाता था।
विज्ञापन

डॉ. सत्यवीर शर्मा ने बताया कि लोग सर्दी के मौसम में अधिक ऑपरेशन कराते हैं। इससे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में विभिन्न बीमारियों को निशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है। निशुल्क ऑपरेशन होने की वजह से लोग अन्य जनपदों में निजी उपचार कराने की जगह मेडिकल कॉलेज को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें