फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चालक को बेहोश कर ई-रिक्शा लूट ले गए बदमाश

Fri, 02 Jun 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मारहरा क्षेत्र में बदमाशों ने एक चालक को बेहोश कर ई-रिक्शा लूट लिया। चालक को बेहोशी की हालत में एक आम के बाग में डाल गए और फरार हो गए। अचेतावस्था में चालक मिलने पर गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बा मारहरा निवासी मोहम्मद शमशाद (62) को बेहोश करके ई रिक्शा लूटा गया है। फुफेरे भाई निशार अहमद ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे ई रिक्शा लेकर घर से निकले थे। इसके बाद 8 बजे आने वाली ट्रेन की सवारियां लेकर निकले। सवारियों के रूप में ही बदमाश बैठे थे और कुटैनामाफी नूरपुर के पास बेहोश करके बाग में डाल गए। बाग में काम करने वालों ने बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तब आसपास के लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद कस्बा में बात फैल गई। पुलिस ने पहुंचकर पीएचसी मारहरा पर भर्ती कराया। यहां पहुंचने पर पहचान की गई।
थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि चालक को बेहोश करके बदमाश ई रिक्शा ले गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया तो 8.20 बजे सुबह कस्बे में चालक सवारियां ले जाते दिखाई दे रहा है। लुटेरों ने कस्बे से निकलने के बाद ही वारदात की है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। चालक के होश में आने पर सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें