बाजार में मंगलवार को त्यौहार की भीड़ दिखाई दी। इससे बाजारों में पूरे दिन जाम के हालात बने रहे।
मंगलवार को धनतेरस के साथ दीपोत्सव पर्व शुरू होते ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के कारण बाजारों में जाम लगा रहा। जाम के दौरान लोगों के बीच नोंक झोंक भी हुई। नदरई गेट बाजार, सोरों गेट बाजार, सहावर गेट बाजार, छोटी सब्जी मंडी बाजार, बिलराम गेट बाजारों में भीड़ के चलते पूरे दिन ही जाम का माहौल बना रहा। जबकि बाजार में पर्व की भीड़ को देखते हुए नोएंट्री व्यवस्था को लागू कर दिया गया। चार पहिया वाहन बाजार में पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए गए। यातायात कर्मियों को तैनात कर दिया गया। बाजार में रिक्शा और दोपहिया वाहनों को ही जाने की इजाजत दी गई।