फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने उत्साह से मनाया दीपोत्सव पर्व

Mon, 09 Nov 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों के एनआर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने उत्साह से दीपोत्सव पर्व मनाया। उनके द्वारा दीपक सजाए गए और आतिशबाजी छुड़ाईं गईं।
विज्ञापन

विद्यालय के शिवाजी हाउस, टैगोर हाउस व विवेकानन्द हाउस के नन्हें मुन्नें बच्चों ने दीपको की सहायता से शुभ दीपावली लिखा। वही सीनियर गुप के छात्र छात्राओं ने फुलझड़ी, पटाखे, चकरी आदि चलाकर मनोरंजन किया। प्रबंधक विवेक राजपूत ने दीपावली की विद्यार्थियों को बधाई दी एवं महत्व  बताया।
उन्होंने कहा कि यह रोशनी का त्योहार है इस दिन मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा होती है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं अपने से बड़ों के साथ पटाखें एवं फुलझडी चलाने की सलाह दी।
विज्ञापन

दीपावली के इस पावन पर्व पर बच्चों ने अपने -अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के शरीरिक शिक्षक कुलदीप शर्मा ने सभी बच्चों को दीपावली पर ज्यादा  आवाज वाले घातक पटाखों से सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस मोके पर विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र, महेश, पी सिंह, संजीव, राजपाल, मौहम्मद निजिम खांन, अनूप, शेखर, भूपेन्द्र कुमार, अमित, नीतू सोनी, पूजा वर्मा, पूजा राठौर, मीरा,दीप्ती, गरिमा आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें