फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार नहीं हो सका शिफ्ट

Wed, 06 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम की समस्या से निपटने के लिए एसपी हिमांशु कुमार के आदेश पर लागू की गई नई यातायात व्यवस्था कुछ दिन चलने के बाद ही फेल हो गई। यातायात व्यवस्था पुराने ढर्रे पर चल रही है।  नगर में न तो  सोमवार बाजार ही शिफ्ट हुआ और न ही अन्य कोई ट्रैफिक व्यवस्था बदली। पहले की तरह ही जाम के विकराल हालात नगर में बने हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने नगर में जाम से निपटने को नई व्यवस्था लागू की थी। नई व्यवस्था के तहत स्कूलों की छुट्टी होने पर यात्री वाहनों व रोडवेज को छोड़कर सोरों की ओर से आने वाले सभी वाहनों को अमांपुर रोड पर तथा सिकंदराऊ की ओर से आने वाले वाहनों को एटा रोड होकर डायवर्ट करने का नियम लागू किया गया। स्कूल वैन एवं रोडवेज को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक राज कोल्ड स्टोर से शहर की ओर, सोरों गेट, बिलराम गेट चौराहे,सहावर गेट, तथा गांधीमूर्ति चौराहे से बारहद्वारी की ओर प्रतिबंधित किया गया। नदरई से कासगंज आने वाली यात्री व मिनी बसें बांकनेर पुल के निकट, सोरों की ओर से आने वाली बसें बारह पत्थर मैदान, अमांपुर की ओर से आने वाली बसें अमांपुर अड्डा, अतरौली छर्रा की ओर से आने वाले सभी सवारी वाहन रेलवे लाइन के पार, किसरौली मार्ग के सभी यात्री वाहन रेलवे लाइन के पार खड़े किए जाने थे। यंत्रचालित, थ्री व्हीलर, चार पहिया वाहनों, हथठेलों तथा पशु वाहनों का प्रवेश प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक सोरों गेट से, बिलराम गेट चौराहे से, सहावर गेट से तथा गांधीमूर्ति चौराहे से बारहद्वारी की ओर प्रतिबंधित किया गया। सभी स्कूल वाहन एवं मोटर साइकिलों आदि का प्रवेश एकल दिशा मार्ग सोरों गेट से निर्धारित किया गया। जबकि बारहद्वारी से ये वाहन अपनी आवश्यकतानुसार निकलने की व्यवस्था लागू की गई। जबकि नेशनल टाकीज के पास मोटर साइकिल, थ्री व्हीलर तथा चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई। यही नहीं सोमवार बाजार को नदरई गेट के स्थान पर प्रभु पार्क में लगाया जाना था। इन सभी व्यवस्थाओं में से किसी एक व्यवस्था का पालन भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें