फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डीएम के यहां शिकायत करने विद्यार्थियों के साथ पहुंचे प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक स्कूल के प्रबंधक और शिक्षक छात्र-छात्राओं को लेकर डीएम कार्यालय पहुंच गए। स्कूल की जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर आए थे, लेकिन सर्दी में साथ में बच्चों को लाने की बात पर डीएम भड़क गए। प्रबंधक और शिक्षक को पकड़वाकर एक घंटे तक बैठाए रखा। बाद में हिदायत देकर छोड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के मोहल्ला श्याम नगर में संचालित सरस्वती कन्या जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार स्कूल के एक शिक्षक व कई बच्चों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। बताया कि स्कूल की जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। जहां बच्चों ने डीएम जिंदाबाद के नारे लगा दिए। डीएम ने सर्दी का हवाला देते हुए बच्चों को लाने पर प्रबंधक और शिक्षक की फटकार लगाई। कहा कि भयंकर सर्दी में स्कूली बच्चों को लेकर क्यों आए। इस पर डीएम ने सभी बच्चों को घर भेज दिया। वहीं एक घंटे तक प्रबंधक व शिक्षक को अपनी सुरक्षा बल की गाड़ी में बैठाए रखा। बाद में चेतावनी देकर जाने दिया।
बच्चों को गाली देने का लगाया आरोप
डीएम को स्कूल के प्रबंधक ने ज्ञापन दिया। इसमें स्कूल की जमीन पर कब्जा करने वालों पर बच्चों को गाली देने का आरोप लगाया। कहा कि बुलडोजर लाकर कब्जा करने वालों ने परिजन व बच्चों को गालियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें