मिरहची में खेत में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद
- फोटो : ETAH
मिरहची। लगातार पड़ने वाले कोहरे के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है तो फसलों पर इसका अलग-अलग तरह का प्रभाव है। गेहूं और सरसों की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। इनमें लाभ की उम्मीद है। वहीं मटर और आलू की फसल में नुकसान की चिंता सता रही है।
क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह से कोहरा लगभग पंद्रह जनवरी तक पढ़ता रहा तो गेहूं, सरसों की पैदावार अच्छी होने की पूरी संभावना है। इसे लेकर इनकी खेती करने वाले किसान खुश बने हुए हैं। जबकि मटर, आलू के किसानों को नुकसान हो सकता है। ब्लॉक मारहरा मटर की खेती के लिए प्रसिद्ध है जो उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी कस्बा मारहरा के निकटतम मोहनपुरा की देन है। ठंड से इन दोनों ही फसलों को नुकसान बताया जा रहा है।