फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ में आए प्रभु, माता त्रिशला की गोद भराई

Fri, 26 Feb 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 कासगंज रोड स्थित वीर विमल क्षेत्र में चल रहे पंच कल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन शुक्त्रस्वार को गर्भ कल्याणक की क्रियाएं संपन्न हुई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने माता त्रिशला की गोद भराई की और याग मंडल विधान में बढ़चढ कर भाग लिया। इससे पूर्व सुबह जिनेंद्र भगवान का अभिषेक हुआ और याग मंडल विधान में श्रावक जमकर झूमे। कार्यक्रम में विक्की एंड पार्टी भोपाल और सौरभ मार्टिन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

वेदी शुद्धि और मंदिर वास्तु कार्यक्रम हुआ। जहां श्रावकों ने भगवान महावीर की विशाल प्रतिमा की वेदी शुद्धि करते हुए हवन में आहुतियां दीं। दोपहर में गोद भराई कार्यक्त्रस्म में इंद्र और इंद्राणियों ने माता त्रिशला बनी नंदनबाई जैन की गोद भर कर स्वस्थ और तेजस्वी संतान प्राप्त करने की कामना की। रात में माता को सोलह स्वप्न और इंद्र दरबार के भव्य पंच कल्याणक कार्यक्रम में इंद्र पात्रों ने महाराजा सिद्धार्थ बने राजेंद्र जैन से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। जबकि माता त्रिशला देवी ने महाराजा सिद्धार्थ से सोलह स्वप्नों का फल पूछा। सर्वेश, विजय, सुन्नेश, अरुण, विमल, सुधीर, राजकुमार, अनिल, प्रदीप, विवेक, अमित, मोहित, अशोक, विपिन, पंकज, रोबिन, सचिन, टीट, नवनीत, अजय, संजीव, पीयूष, प्रशांत, वर्षा, शशि, नंदिनी, ममता, आशा, संगीता, सुमन, बबिता जैन समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

गर्भकल्याणक मनाने वाले देश में गर्भपात शर्मनाक - जैन मुनि
पंच कल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन मुनि प्रमुख सागर महाराज ने कहा कि आधुनिक युग में गर्भ कल्याणक मनाने वाले देश में गर्भपात हो रहा है। उन्हाेंने कहा कि गर्भपात कराने वाले को कभी सुख नहीं मिलता और घर में किसी की अकाल मृत्यु होने पर छह महीने का सूतक माना जाता है। लेकिन लेकिन गर्भपात कराने वाले के यहां जन्म-जन्म तक सूतक लगा जाता है। गर्भपात कराने वाले कभी भगवान की पूजन और मुनि को आहार देने के काबिल नहीं होते। मुनि प्रमुख सागर महराज ने श्रावक ओर श्राविकाओं को गर्भपात नहीं कराने का संकल्प दिलाया। आचार्य सुंदर सागर महाराज ने कहा कि गर्भ कल्याणक में प्रभु के गर्भ में आने की खुशियां मनाई जाती हैं।
विज्ञापन


 महोत्सव में आज जन्म कल्याणक उत्सव  
पंच कल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को जन्म कल्याणक उत्सव मनाया जाएगा। सुबह वीर विमल क्षेत्र स्थित कुंडलपुर नगरी में भगवान महावीर के जन्म की खुशियां मनाने के साथ जन्म कल्याणक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें