एटा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 व 11 में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए। तीसरी बार आवेदन की तिथि बढ़ने के बाद अभी तक कक्षा 9 में 200 और कक्षा 11 के लिए 50 आवेदन आ चुके हैं।
पीएम श्री नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने बताया कि कक्षा 9 व 11 में अगले सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। तीसरी बार अंतिम तिथि को बढ़ाकर 21 अक्तूबर किया गया है। इसमें कक्षा 8 और 10 में अध्ययनरत छात्रों के आवेदन मांगे गए हैं। बताया कि कक्षा 9 में कुल 200 आवेदन आए हैं। वहीं कक्षा 11 के लिए अब तक 50 आवेदन आए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी बार ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर थी। पहले अंतिम तिथि 23 सितंबर थी। आवेदन कम होने की वजह से अंतिम तिथि को शासन स्तर से फिर बढ़ाया गया है।