फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: समान नाम वाले व्यक्ति की जमीन धोखाधड़ी से नाम कराई

Fri, 07 Apr 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में कुछ लोगों ने धोखाधड़ी करके समान नाम के एक व्यक्ति की जमीन उसे मृत दिखा अपने परिजन के नाम करा ली। जानकारी होने पर पड़ताल की गई तो पूरा मामला खुलकर सामने आया। इसके बाद पीड़ित ने लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहसील सदर व थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला जवाहरी निवासी धनपाल सिंह ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। विशेष कुमार, उमेश चंद्र उर्फ उमेश कुमार, योगेश कुमार पुत्रगण धनपाल सिंह और माखनश्री पत्नी धनपाल सिंह, इसके साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल बिजेंद्र सिंह और राजस्व निरीक्षक पर साजिश के तहत धोखाधड़ी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

धनपाल सिंह ने बताया कि वह 1.173 हेक्टेयर रकबे में आधे भाग का मालिक है। इस हिस्से को आरोपियों ने अपने अपने पिता की दिखाकर अपने नाम करा लिया। आरोपियों के पिता की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद धोखाधड़ी करने वालों ने जमीन को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा अचलपुर में 2.93 लाख में बंधक करके रकम निकाल ली।
जब पूरे प्रकरण की जानकारी हुई तो उमेश आदि से जमीन वापस करने और ऋण को चुकता करने के लिए कहा। इस पर आरोपियों ने गालीगलौज कर धमकी दी। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामला अदालत के आदेश पर दर्ज कर लिया गया है। गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें