एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने जिले के विभिन्न थानों में तैनात 177 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल उनके नए तैनाती स्थल के लिए रवाना किया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह कदम जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त और प्रभावी बनाने के लिए उठाया है।
हेड कांस्टेबल रामकुमार राघव को कोतवाली नगर से कोतवाली जलेसर, हेड कांस्टेबल किशन कुमार को कोतवाली नगर से थाना अलीगंज और हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार को कोतवाली नगर से थाना जलेसर स्थानांतरित किया गया है। वहीं कांस्टेबल लोकेश कुमार को कोतवाली नगर से सकरौली, मोहम्मद दानिश और पवन कुमार को कोतवाली नगर से अभियोजन कार्यालय भेजा गया है। आदेश कुमार को कोतवाली नगर से थाना सकीट और सुन्दर सिंह को कोतवाली नगर से थाना रिजोर भेजा गया है।
अन्य स्थानांतरणों में नवीन कुमार नेहरा को कोतवाली नगर से जसरथपुर, सुबोध कुमार को कोतवाली नगर से थाना अलीगंज, राहुल कुमार और विशाल कुमार को कोतवाली नगर से जैथरा भेजा गया है। अंकित को कोतवाली नगर से थाना राजा का रामपुर, कपिल गिरी को कोतवाली नगर से थाना सकीट और अतुल काकरन को कोतवाली नगर से थाना रिजोर भेजा गया है। ये स्थानांतरण जैथरा, अलीगंज, मिरहची, निधौली कलां, जलेसर, अवागढ़, मारहरा, मलावन, बागवाला, नया गांव, राजा का रामपुर, जसरथपुर सहित विभिन्न थानों और क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में तैनात आरक्षियों के भी किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साफ हिदायत दी है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।