फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: न्यायाधीश ने सुनीं कैदियों की समस्याएं

Wed, 02 Aug 2023 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला कारागार का बुधवार को औचक निरीक्षण कर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कैदियों की समस्याओं को सुना। कैदियों को सरकारी खर्चे पर विधिक सहायता देने का आश्वासन दिया। वहीं जेल प्रशासन को साफ-सफाई और कैदियों के समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन



जिला जज अनुपम कुमार के निर्देश पर किए जिला कारागार के निरीक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज कमालुद्दीन ने प्रत्येक बैरक का निरीक्षण किया और बंदियों की समस्याओं को सुना। कहा कि जिन बंदियों के पास अधिवक्ता की सुविधा नहीं है। उन्हें प्राधिकरण द्वारा सरकारी खर्चे पर अधिवक्ता की सुविधा दिलाई जाएगी। जेल अधीक्षक को इस बारे में निर्देश दिए गए।
वहीं समूचे जेल परिसर की सफाई और अस्वस्थ दिखाई देने वाले बंदी के तत्काल समुचित उपचार कराने के लिए जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया। अमित चौधरी जेल अधीक्षक, प्रदीप कुमार कश्यप जेलर, ऋत्विक प्रियर्दशी, तेजपाल डिप्टी जेलर, डाॅ. उत्सव जैन जिला कारागार चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें