फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गर्मी से विद्यालय में बेहोश हुई छात्रा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Wed, 02 Aug 2023 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भीषण गर्मी पड़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गर्मी के कारण परेशान हैं। बुधवार को विद्यालय में गर्मी के कारण कक्षा आठ की एक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


गर्मी में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। खानपान बिगड़ते ही लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। शहर के मोहल्ला वर्मा नगर निवासी करन शर्मा की 12 वर्षीय बेटी अन्नु कुमारी शहर के प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा है। अन्नू की मां पूनम शर्मा ने बताया कि बुधवार को दोपहर के समय विद्यालय से कॉल आई। बताया गया कि बेटी अचानक से बेहोश हो गई है। वह विद्यालय पहुंची वहां से बेटी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची और इमरजेंसी में भर्ती कराया। उन्होंने बताया गर्मी के कारण बेटी चक्कर खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई थी। इमरजेंसी में चिकित्सक डॉ. माधवेंद्र ने बताया बच्ची के परिजन द्वारा बताया गया कि वह बेहोश हाे गई थी। हो सकता है गर्मी के कारण समस्या हुई हो। बच्ची अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें