फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अयोध्या के न्योते से बनेगा राम मय माहौल

Wed, 06 Dec 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अयोध्या में बहुप्रतीक्षित मंदिर में रामलला के विराजमान होने का समय आ रहा है। इसे लेकर हर जिले में माहौल को राम मय बनाने के लिए अयोध्या का न्योता घर-घर पहुंचाया जाना है। इस कार्य में आरएसएस के साथ ही भाजपाई भी जुटेंगे। साथ ही 22 जनवरी को मंदिर-मठों में भजन-कीर्तन करेंगे और कराएंगे।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि के भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन करने का न्योता मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद घर-घर पहुंचाएगा। 572 गांव में 100 टोलियां लगाई जाएंगी। जो 1 जनवरी से हर घर में अयोध्या से भेजे गए पूजित अक्षत और पत्रक वितरित करेंगी। अयोध्या पहुंचने के लिए लोगों से आह्वान किया जाएगा। कार्यक्रम बड़े स्तर पर होगा और इसमें काफी लोगों की सहभागिता की भी जरूरत पड़ेगी। यूं तो कार्यक्रम पूरी तरह गैर राजनीतिक है, लेकिन जनसहभागिता के नाते भाजपा का सहयोग मुख्य रूप से रहेगा। लोगों तक अक्षत, पत्रक पहुंचाने में पार्टी के कार्यकर्ता भी अपना योगदान देंगे।
इसके अलावा 22 जनवरी को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिरों, मठाें आदि में भजन-कीर्तन का आयोजन कर माहौल को राम मय बनाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि पूरा कार्यक्रम आरएसस का है। पार्टी का भी सहयोग रहेगा। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता इस दिन अपने आसपास के मंदिरों में भजन-कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रम करेंगे। श्रीराम मंदिर से देश के जन-जन की आस्था जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें