एटा। थाना पिलुआ में हरिओम सिंह निवासी कस्बा पिलुआ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बहन गीता की शादी 27 अप्रैल 2021 को अर्जुन सिंह निवासी बाबा कॉलोनी थाना गांधी पार्क अलीगढ़ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। जुलाई 2022 में मां के बीमार होने का बहाना बनाकर पिलुआ छोड़ गए। बहन को ले जाने का दबाव बनाया तो 24 अप्रैल 2023 को बहन के पति, देवर जितेंद्र, सोनू, संजीव व देवेंद्र घर पर आए और घर में घुसकर सभी की मारपीट की। इसके बाद कभी न रखने की धमकी देकर चले गए। संवाद