समझौते के बाद अलीगंज महिला पुलिस चौकी से साथ-साथ जाते पति-पत्नी। संवाद
अलीगंज। गांव तौसइया मलूक में करवाचौथ पर शराब के नशे में युवक ने पत्नी की पिटाई की। मामला पुलिस थाने में पहुंचने पर युवक को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने माफी मांगी। इसके बाद वह शुक्रवार को पत्नी को अपने साथ घर ले गया।
गांव तौसइया मलूक निवासी अर्जुन ने शराब के नशे में पत्नी बीना से 10 अक्तूबर को गाली-गालाैज और मारपीट की थी।
इस पर बीना ने थाने जाकर शिकायत कर दी थी। शिकायत पर एसआई मनीषा यादव ने अर्जुन को महिला पुलिस चौकी बुलाकर समझाया। बीना किसी हाल में घर न जाने को तैयार नहीं थी।
पुलिसकर्मी के समझाने पर पति ने माफी मांगी और भविष्य में कभी ऐसा न करने का वादा करते हुए पत्नी और बच्चों को घर ले गया।