फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में किया हाईवे जाम

Sun, 26 Jun 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में किया हाईवे जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रमजान के पाक महीने में बिजली कटौती और भीषण गर्मी से जूझ रहे रोजेदारों का गुस्सा शनिवार देर रात फूट गया। गुस्साए लोगों ने सीओ कार्यालय के समीप हाईवे-91 पर जाम लगा कर पावर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में बिजली आपूर्ति आने पर जाम खोला गया।
विज्ञापन

रमजान के पाक महीने में भीषण गर्मी से जूझ रहे रोजेदार बिजली कटौती से परेशान हैं। लामबंद लोगों ने बताया कि इफ्तार और सहरी के वक्त आए दिन बिजली गुल हो रही है। आरोप है कि निगम अफसर मुख्यालय से बिजली कटौती का बहाना बना कर परेशान कर रहे हैं। शनिवार शाम आठ बजे से रात ग्यारह बजे तक बिजली गुल होने से गुस्साए रोजेदारों ने सीओ कार्यालय के समीप मस्जिद के सामने हाईवे-91 पर जाम लगा कर हंगामा कर दिया। लोग पावर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। रोजेदारों से जाम खोलने के लिए कहा लेकिन वह बिजली आपूर्ति बहाल होेने की मांग कर रहे थे। करीब आधे घंटे बाद जब बिजली आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर जाम खोला गया। इस दौरान जहीर अहमद, शान आलम, उस्मान, जमाल, नदीम, जुनैद, प्रवीन, शहजाद, अशरफ, निजाम, आशू समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

माल गोदाम रोड पर भी लगाया जाम
बिजली कटौती से गुस्साए रेलवे रोड समेत तीन कालोनियों के लोगों ने भी बीस मिनट तक माल गोदाम रोड पर जाम लगाकर शनिवार देर रात जमकर हंगामा किया। उपभोक्ता रात आठ से ग्यारह बजे तक होने वाली बिजली कटौती का शेड्यूल बदलने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे एक्सईएन राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि कटौती मुख्यालय के आदेश पर हो रही है। इसमें स्थानीय अधिकारी कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें