फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 11 दिन चलेंगी हाईस्कूल-इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षाएं

Fri, 02 Jan 2026 09:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। वहीं इस माह प्री बोर्ड परीक्षा कराने के लिए भी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 8 जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षा 11 दिन तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिले के सभी शासकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के अध्ययनरत विद्यार्थी प्री बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। हाईस्कूल के कुल 29653 और इंटरमीडिएट के कुल 26595 विद्यार्थी 8 से 21 जनवरी तक प्री बोर्ड परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी को पहले दिन इंटरमीडिएट का हिंदी और सामान्य हिंदी का पेपर आयोजित किया जाएगा। प्री बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन वातावरण में सकुशल संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

इन तिथियों में कराई जाएगी परीक्षा
तिथि- हाईस्कूल के विषय- इंटरमीडिएट के विषय
8 जनवरी- - हिंदी
9 जनवरी- हिंदी- गृहविज्ञान, कृषि एग्रोनामी
10 जनवरी- वाणिज्य- जीव विज्ञान, गणित, चित्रकला आलेखन, रंजनकला,
12 जनवरी- गणित, गृहविज्ञान- नागरिक शास्त्र, बैंकिंग
13 जनवरी- कृषि- भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र, अर्थशास्त्र
15 जनवरी- विज्ञान- उर्दू, इतिहास
16 जनवरी- अंग्रेजी, संस्कृत- कृषि वनस्पति, कृषि अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र
17 जनवरी- कंम्प्यूटर- रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र, कंम्प्यूटर
19 जनवरी- सामाजिक विषय- कृषि गणित, कृषि रसायन
20 जनवरी- - अंग्रेजी, संस्कृत, कृषि अभियंत्रण, कृषि पशुपालन
21 जनवरी- चित्रकला, रंजनकला- भूगोल, कृषि जंतु विज्ञान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें