फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गर्मी और उमस नहीं डिगा सकी श्रद्धालुओं के कदम

Sat, 24 Jun 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। अषाढ़ माह के तीसरे शनिवार को नगर के बड़े मियां-छोटे मियां दरगाह पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शनि जात कर मनौती मांगी। भीषण गर्मी और उमस श्रद्धालुओं के कदम नहीं डिगा सकी। प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे जायरीनों का जमावड़ा बृहस्पतिवार रात से लगने लगा था। जो शनिवार को जात के लिए निकले तो मुख्य बाजारों व प्रत्येक चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। भयंकर उमस और गर्मी के बावजूद जायरीनों का सैलाव नगर में उमड़ता रहा। मुख्य मार्गों से वाहन तो दूर पैदल निकलना तक मुहाल हो गया। जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने चौराहाें से चार पहिया वाहनों का निकलना बंद करा दिया। जिससे लोगों और दुकानदारों को कुछ राहत मिली। शनिवार को रात दो बजे से जियारत शुरू हुई। जायरीनों ने पहले गिहार बस्ती स्थित बड़े मियां और इसके बाद छत्ता स्थित छोटे मियां की जियारत कर मनौती मांगी।
विज्ञापन

-

दो घंटे बाद बच्ची को परिजन से मिलाया

जात के दौरान आरक्षी अर्चना एवं श्वेता चौधरी को सुबह करीब 8.30 बजे बारह वर्षीय दानदेवी रोती हुई मिली। बच्ची का फोटो सोशल मीडिया पर डालकर प्रचार किया गया। लगभग दो घंटे बाद उसके पिता हरीश चंद्र निवासी मौलगढ़ी सिकंदराराऊ हाथरस पहुंचे। बच्ची को उनके सुपुर्द किया गया।

ड्यूटी पर लगा सिपाही हुआ घायल
थाना सकरौली में तैनात आरक्षी विवेक शुक्रवार की रात विवेक माधव नगर बैरियर पर ड्यूटी पर था। तभी सामने से आ रही मैक्स पिकअप के चालक ने बैरियर में टक्कर मार दी। जिससे आरक्षी को सिर में चोट लगी। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने घायल सिपाही को उपचार के लिए सीएससी जलेसर भिजवाया। साथ ही मैक्स चालक को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


-

महिला शक्ति संवाद के तहत किया जागरूक

शनिजात करने आईं महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने महिला सम्मान एवं सुरक्षा हेतु एवं एंटी रोमियो के तहत जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी में प्रदेश सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबरों पर अपनी समस्या दर्ज करा सकती हैं। अपराध निरीक्षक विष्णु शर्मा, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर त्रिपाठी, कमल सिंह, रूबी चैधरी, श्वेता चौधरी, सुमित, अर्चना, कांति प्रसाद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें